अलाव
कोहरे में अंगार की सुलगन,
अलाव के ताव के घेरे के पार,
सियार की आँखों में जलन,
सन्नाटे में जब-तब चिनगी की चटकन,
सब मुझे याद है : मैं थकता हूँ,
पर चुकती नहीं मेरे भीतर की भटकन !
पराजय है याद
भोर बेला--नदी तट की घंटियों का नाद।
चोट खा कर जग उठा सोया हुआ अवसाद।
नहीं, मुझ को नहीं अपने दर्द का अभिमान---
मानता हूँ मैं पराजय है तुम्हारी याद।
Sachchidananda Hirananda Vatsyayana, his pen name is 'Agyeya' which means one beyond comprehension.He never liked his pen name. He was presented with Jnanpith Award in 1978 and Sahitya Akademi Award in 1964.